• Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई रायपुर के तत्वावधान में कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर एकदिवसीय श्रद्धांजलि सभा भिलाई में आयोजित होगी। कार्यक्रम 9 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे बड़ा दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में होगा। दाऊराम रत्नाकर मुख्य अतिथि होंगे। विनोद वासनिक अध्यक्षता करेंगे।

विवरण : बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई रायपुर के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर एकदिवसीय श्रद्धांजलि सभा 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे बड़ा दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर भिलाई नगर में आयोजित होगी।

मुख्य अतिथि दाऊराम रत्नाकर पूर्व विधायक पामगढ़ होंगे। अध्यक्षता विनोद वासनिक जिलाध्यक्ष दुर्ग करेंगे। विशेष वक्ताओं में भन्ते बुद्ध घोष रायपुर, प्रह्लाद साहू बलौदा बाजार-भाटापारा, प्रयाग साहू राजनांदगांव, नैन दास गायकवाड़ बेमेतरा, शशिकपूर बंजारे कबीरधाम, डॉ. संतोष मारिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जालंधर डोंगरे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा दिनेश कुमार मधुकर बालोद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में बहुजन समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में सहभागिता होगी। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि मान्यवर कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक मुक्ति आन्दोलन, राजनीतिक जागरूकता, समानता और बहुजन हित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी है।

Leave a Reply