Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
धमतरी जिले के सोनपुर मोड़ पर ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार हुए आरोपी को बिरेझर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विवरण : धमतरी जिले के सोनपुर मोड़ के पास 07 अक्टूबर की रात ई-रिक्शा चालक सागर शर्मा से एक व्यक्ति ने वीवो मोबाइल झपटकर फरार हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर, थाना कुरूद में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित विवेचना कर आरोपी जितेंद्र नवरंगे को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद किया। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड होने की पुष्टि हुई है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




