• Mon. Oct 12th, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की 50वीं काव्य संध्या गोल्डन जुबली का भव्य आयोजन, 50 कवियों ने किया काव्य पाठ, पत्रकारों को श्रेष्ठ रिपोर्टिंग सम्मान…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर के वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में साहित्य सृजन संस्थान की मासिक काव्य संध्या की 50वीं कड़ी गोल्डन जुबली का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में 50 कवियों ने निरंतर काव्य पाठ कर साहित्य, संवेदना एवं सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

विवरण : साहित्य सृजन संस्थान द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में मासिक काव्य संध्या की 50वीं कड़ी गोल्डन जुबली का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चले समारोह में 50 कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय कवयित्री संतोष झांझी तथा लोकप्रिय कवयित्री फिरोजा खान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा ने की। समारोह में पत्रकारों को श्रेष्ठ रिपोर्टिंग सम्मान 2026 तथा कवियों को श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और काव्य-संस्कृति को आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

You Missed