• Sun. Nov 29th, 2026

642 नव आरक्षकों ने ली उत्कृष्ट सेवा की शपथ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में भव्य दीक्षांत परेड संपन्न…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में 642 नव आरक्षकों ने उत्कृष्ट सेवा की शपथ ली। 208 महिला एवं 434 पुरुष आरक्षकों ने कठोर प्रशिक्षण पूर्ण कर पुलिस सेवा का दायित्व संभाला। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार ने अनुशासन, साहस और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का आह्वान किया।

विवरण: रायपुर के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड मैदान में 76वें सत्र के महिला एवं पुरुष नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) बालाजी राव सोमावार तथा संस्था प्रमुख एवं पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग उपस्थित रहे। कुल 642 नव आरक्षकों, जिनमें 208 महिला और 434 पुरुष शामिल हैं, ने उत्कृष्ट सेवा की शपथ ली।
परेड का नेतृत्व रानू राज (कोरबा) ने किया, जबकि टूआईसी चितरंजन बघेल (जांजगीर-चांपा) ने जिम्मेदारी संभाली। 16 प्लाटूनों ने अनुशासनपूर्ण मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुरुष वर्ग में जशपुर के प्रभु कुमार प्रथम तथा महिला वर्ग में मुंगेली की अंजली द्वितीय ऑलराउंड बेस्ट प्रशिक्षार्थी रहीं।

प्रशिक्षण में कानून, पुलिस विज्ञान, अपराध शास्त्र, कंप्यूटर, साइबर अपराध, नक्सल समस्या, शहीदों के विषय के साथ शारीरिक प्रशिक्षण, योग, अनआर्म कॉम्बेट, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग तथा आधुनिक हथियारों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। अंत में उप पुलिस अधीक्षक अर्चना चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply