• Wed. Oct 14th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की पहल की है। थाना कुरूद पुलिस ने आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष थाना भ्रमण आयोजित किया, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा से परिचित कराया गया।

विवरण : धमतरी पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में थाना कुरूद पुलिस ने आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का थाना भ्रमण कराया।

विद्यार्थियों ने थाना प्रभारी कक्ष, डे अधिकारी कक्ष, रीडर कक्ष, मुंशी कक्ष, विवेचना कक्ष एवं सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन किया। पुलिस ने रोजनामचा, केस डायरी, विभिन्न रजिस्टर, 12 तख्तियां, थाना क्षेत्र का नक्शा तथा बीट प्रणाली की जानकारी दी। इस पहल से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सुरक्षा भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का उद्देश्य है।

Leave a Reply