Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर में बैक टू नेचर सोसाइटी ने सर्दियों की बगिया विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने घर, छत और बालकनी पर फूल तथा ताजी सब्जियाँ उगाने की वैज्ञानिक तकनीकें बताईं। सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया और निःशुल्क पौधे भी प्राप्त किए।
विवरण : बैक टू नेचर सोसाइटी द्वारा सैनिक कल्याण भवन, रायपुर में “सर्दियों की बगिया – फूलों और सब्जियों की वैज्ञानिक बागवानी” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को घर, छत और बालकनी में बगिया विकसित करने तथा ताजी सब्जियाँ उगाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी तथा हॉर्टिकल्चरिस्ट शशांक दीक्षित ने मिट्टी की तैयारी, पौधों की देखभाल, पोषण प्रबंधन और कीट एवं रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके विस्तार से बताए। उन्होंने बताया कि सही मिट्टी, उचित सिंचाई और समय पर देखभाल से छोटे स्थान में भी सुंदर फूल और ताजी सब्जियाँ उगाई जा सकती हैं।
डॉ. विजय जैन और डॉ. अनिल चौहान ने प्रतिभागियों के व्यावहारिक प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण निर्भय धाडीवाल ने किया, जबकि मंच संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया। दलजीत बग्गा, डॉ. ए. आर. दल्ला, राम खटवानी, सुरेश बानी, नूपुर परगनिया, मनीषा त्रिवेदी और प्रियंका सिन्हा सहित अनेक लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान फूलों एवं सब्जियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया, ताकि लोग अपने घरों में हरित वातावरण विकसित कर सकें। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी एवं सचिव निर्भय धाड़ीवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।



