अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रदेश में उत्सव का माहौल है, तो भाजपा के नेता प्रदेश छोड़कर दिल्ली क्यों जा रहे हैं।
विवरण : राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में उत्सव का माहौल है और राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, तो भाजपा के नेता प्रदेश छोड़कर दिल्ली क्यों जा रहे हैं।
बघेल ने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आ रहे हैं, उससे पहले ही नेता दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि वे जवाब देने लायक नहीं हैं तथा हमेशा भड़काऊ बातें करते हैं।
बघेल ने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही संघ पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिबंध हटाते समय तिरंगे का सम्मान करने, संविधान को मानने एवं षड्यंत्र न करने की शर्त रखी गई थी।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब संघ तिरंगे को नहीं मानता था, तभी सरदार पटेल को शपथ दिलवानी पड़ी थी। उन्होंने भाजपा से पूछा कि सरदार पटेल ने जो किया, वह सही था या नहीं।
वहीं भूपेश बघेल ने दिल्ली में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया निरस्त करने तथा मतपत्र से चुनाव कराने की मांगें रखी जाएंगी।



