• Sat. Nov 14th, 2026

हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों में 144 गांवों की जनता से सीधे जुड़ेंगे अनुज शर्मा…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 21 नवंबर से 28 दिवसीय ‘सेवा संवाद यात्रा’ शुरू होगी। विधायक अनुज शर्मा 144 गांवों में जनचौपाल करेंगे, घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और ग्रामीणों के घरों में सहभोज व रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 नवंबर को यात्रा का शुभारंभ करेंगे। अभियान का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा, शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता के सुझावों को धरातल पर उतारना है।

विवरण : धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए विधायक अनुज शर्मा 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक ‘सेवा संवाद यात्रा’ निकालेंगे। 28 दिवसीय इस महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ 21 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य आतिथ्य में हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

यात्रा के दौरान विधायक विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों में पहुंचेंगे। हर गांव में जनचौपाल आयोजित होगी और घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं, रोजगार और स्थानीय विकास से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

इस अभियान की खास बात यह रहेगी कि विधायक पूरे एक महीने तक गांवों में ही रहेंगे। वे किसी विशेष या वीआईपी व्यवस्था के बजाय ग्रामीणों के घरों में उनके साथ बैठकर सादगीपूर्ण भोजन करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसका उद्देश्य गांव की वास्तविक स्थिति और आम नागरिकों की तकलीफों को करीब से समझना है।

यात्रा के दौरान चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सेवा सदन में यात्रा प्रभारियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें रूट चार्ट, जनचौपाल, भोजन व्यवस्था, रात्रि प्रवास और प्रशासनिक समन्वय की रणनीति तय की गई। विधायक ने कहा कि धरसींवा उनका परिवार है और यहां के हर नागरिक की सेवा उनका सर्वोपरि कर्तव्य है।

Leave a Reply