अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित दीपावली मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विवरण: पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित दीपावली मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल साहिब की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। भगवान झूलेलाल की आरती महिला विंग अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी, लक्ष्मी छुगानी, रेनू आहूजा, मीनू रामनानी, रश्मि वाधवा, सोनम नजरानी, निकिता पारवानी और सपना बजाज सहित महिला टीम के सदस्यों द्वारा की गई।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष संजय जेसिंध ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समाज की एकता और बच्चों को शिक्षा तथा संस्कार से जोड़ने पर जोर दिया। महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पंचायत की गतिविधियों और समाजसेवी कार्यों की जानकारी दी।
समारोह में शिक्षा, खेल, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं तथा वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। संस्था के संरक्षक कन्हैयालाल छूंगानी, अमर गिदवानी, गोपीचंद खत्री और राजकुमार कोडवानी के अगवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरुचिभोज का आयोजन भी हुआ।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, सेवा और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत की पूरी कार्यकारिणी और समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।



