• Mon. Nov 23rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर में सिख पंथ के पहले गुरु, गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। स्टेशन रोड गुरुद्वारा से शुरू हुआ नगर कीर्तन जेल रोड होते हुए तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन में बस्तर से आए आदिवासी नृत्य दल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस बार 17 अलग-अलग पालकियों की जगह एक मुख्य पालकी निकाली गई।

विवरण: रायपुर में सिख पंथ के पहले गुरु, गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। स्टेशन रोड गुरुद्वारा से शुरू हुआ नगर कीर्तन जेल रोड होते हुए तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए।
नगर कीर्तन में बस्तर से आए आदिवासी नृत्य दल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस बार 17 अलग-अलग पालकियों की जगह एक मुख्य पालकी निकाली गई। पूरी संगत एक साथ चलते हुए शबद-कीर्तन करती रही।
नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई। वहीं, पंजाब से आई गतका पार्टी ने पारंपरिक करतब दिखाए। गतका पार्टी ने फायर ब्रीदिंग का प्रदर्शन भी किया।

स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रमुख इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस बार नगर कीर्तन में केवल एक मुख्य पालकी निकाली गई। इसका उद्देश्य धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के साथ पूरी संगत को एक साथ जोड़ना है।
नगर कीर्तन की शुरुआत स्टेशन रोड गुरुद्वारा से हुई और यह जेल रोड होते हुए लगभग 5 घंटे में तेलीबांधा स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस वर्ष 17 अलग-अलग पालकियों की जगह पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की एक मुख्य पालकी निकाली गई, जिसके साथ पूरी संगत एकजुट होकर चली।
शोभायात्रा में गतका दलों ने हैरतअंगेज शौर्य करतब दिखाए। बस्तर से आए आदिवासी नृत्य दल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। स्वच्छता का संदेश देते हुए सेवादारों ने यात्रा के पीछे-पीछे सफाई भी की।
पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply