• Tue. Nov 24th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर के वृंदावन हॉल में साहित्य सृजन संस्थान की 51वीं काव्य संध्या में 51 कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। 21 कवियों का सम्मान हुआ। मनोचिकित्सक डॉ. प्रखर शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा ने की।

विवरण : साहित्य सृजन संस्थान द्वारा सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में 51वीं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस निरंतर चल रही साहित्यिक श्रृंखला में 51 कवियों ने अपनी कविताओं, गजलों और रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं नवोदित रचनाकारों ने प्रेम, समाज, जीवन, पर्यावरण, अतीत की स्मृतियों और मानवीय संवेदनाओं को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया। उपस्थित श्रोताओं ने प्रत्येक प्रस्तुति पर तालियों से सराहना की।

कार्यक्रम में 21 कवियों एवं साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया। संरक्षक डॉ. संजय अलंग, विशेष अतिथि मनोचिकित्सक डॉ. प्रखर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर मिश्र तथा कवयित्री संतोष झांझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा ने की, जबकि संचालन उमेश कुमार सोनी नयन ने किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनोचिकित्सक डॉ. प्रखर शर्मा का व्याख्यान रहा। उन्होंने सदस्यों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित सदस्यों ने अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

काव्य पाठ में राजकुमार धर द्विवेदी, हबीब खान समर, विपुल तिवारी, तोरण दास मानिकपुरी, ओमप्रकाश जैन, सतीश गुप्ता, श्वेता शर्मा, ईशा सेन, साक्षी सेन, डॉ. बीना सिंह रागी, संजीव ठाकुर, सेवंत देशमुख, हिमाचल कुमार, मनोज शुक्ला, प्रदीप कुमार मिश्र और संजय देवांगन सहित अनेक रचनाकारों ने भाग लिया।

दशरथ सिंह भुवाल ने लिखा—“आज के दिन यहाँ रोशनी तो मिले, चाँद गर ना सही चाँदनी तो मिले।” श्वेता शर्मा ने रिश्तों की गहराई को शब्दों में उकेरा। संतोष झांझी की गजल ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। इरफानुद्दीन इरफान ने जीवन के बदलते रंगों को कविता का विषय बनाया। सुनंदा शर्मा ने कृष्ण-भक्ति की मधुर प्रस्तुति दी। राजकुमार धर द्विवेदी ने सत्य, नीति और सामाजिक चेतना पर कविता पाठ की। शुभ्रा ठाकुर ने दीपावली के उजाले और मन की आशा को शब्दों में जीवंत किया। डॉ. बीना सिंह रागी की गांव की स्मृतियों पर आधारित कविता ने श्रोताओं को अपने अतीत से जोड़ दिया।
अंजू पाण्डेय अश्रु, राकेश तिवारी, यशवंत कुमार चतुर्वेदी और सुनीता वैष्णव वैरागी की रचनाओं ने भी श्रोताओं का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान रूनाली चक्रवर्ती ने सुषमा की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके शब्द स्वयं उनके पास आते प्रतीत होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों और साहित्य प्रेमियों ने साहित्य सृजन संस्थान की पहल को सराहा।

Leave a Reply