• Tue. Nov 24th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद 8 सितंबर से खाली है। कांग्रेस का आरोप है कि इसके चलते परीक्षाएं और साक्षात्कार रुके हैं। पार्टी ने CGPSC 2025 की शॉर्टलिस्टिंग, मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थियों को जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की है।

विवरण : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की रिक्तता और भर्ती परीक्षाओं में तेजी से उठ रहे सवालों को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आयोग अध्यक्ष का पद 8 सितंबर 2026 से खाली है और पिछले ढाई महीने से परीक्षाएं व साक्षात्कार स्थगित हैं।

कांग्रेस ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में यूपीएससी पैटर्न पर पीएससी भर्ती का वादा किया गया था, लेकिन मौजूदा हालात युवाओं के साथ विश्वासघात के समान हैं। CGPSC 2025 की मुख्य परीक्षा का साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है। आयोग के अनुसार 265 पदों के लिए 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना जाना था, जबकि केवल 608 अभ्यर्थी योग्य घोषित हुए। इससे 187 अभ्यर्थी कम रहे, जिसे कांग्रेस ने 1:3 अनुपात के उल्लंघन बताया है।

पार्टी ने आयोग से पूछा है कि साक्षात्कार रोकने का कारण क्या, मूल्यांकन और शॉर्टलिस्टिंग पर उठे सवालों की स्थिति क्या है और नई तारीख कब जारी होगी। कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अंकों का स्वमूल्यांकन संभव हो सके। पार्टी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता तभी बनेगी, जब हर चरण में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

Leave a Reply