• Mon. May 4th, 2026

Crime In CG | महिला की घर के कमरे में लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप

Spread the love

Crime In CG | Panic after a woman found a bloody dead body in her living room

बलरामपुर। बलरामपुर जिला में एक महिला की घर के कमरे में लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी, तभी हत्यारे ने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह इस हत्याकांड की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बलरामपुर एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हत्या की ये वारदात बलरामपुर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सेवारी स्थित बसियाटोंगरी गांव में रहने वाली अनिता केरकेट्टा पति विलियम केरकेटा की खून से सनी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति पिछले दो दिन से घर से बाहर गया हुआ था। बुधवार की रात महिला घर पर अकेली थी, तभी हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी भी मिली है, जिससे महिला को मौत के घाट उतारा गया।

प्रथम दृष्टया इस हत्या की वारदात में घर के ही लोगों के शामिल होने की आशंका है। वारदात के बाद से मृतिका का पति विलियम केरकेटा फरार है। बलरामपुर एसपी डाॅ.लाल उमेंद सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम वारदात की जांच कर रहे है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे है, जिससे आरोपी की पतासाजी की जा रही है। एसपी ने जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है। पुलिस को मृतिका के पति के द्वारा इस हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका है। लिहाजा पुलिस मृतिका के पति की पतासाजी भी कर रही है।

Leave a Reply