• Wed. Feb 4th, 2026

Cg Breaking | बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंत्रपरिषद के मंत्रियों की PRO लिस्ट जारी ..

Spread the love

CG Breaking | After major administrative reshuffle, PRO list of Council of Ministers released..

रायपुर। प्रदेशभर में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनसम्पर्क विभाग ने एक अन्य लिस्ट जारी की हैं। विभाग ने मंत्रपरिषद के मंत्रियों के पीआरओ यानी जनसम्पर्क अधिकारियों के नाम तय कर दिए हैं। सूची के मुताबिक सहायक जनसम्पर्क अधिकारी कमलेश साहू को उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव का पीआरओ नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह जनसम्पर्क के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया गृहमंत्री विजय शर्मा के पीआरओ होंगे।

आज हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल –

छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की हैं। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 88 आईएएस और एक आईपीएस के तबादले की लिस्ट जारी की है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्त शामिल हैं। रायपुर के कलेक्टर्स सर्वेश्वर भूरे को छग निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया है तो वही 2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गए हैं। इसी तरह 19 जिलों के कलेक्टर के पदस्थापना क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कल कैबिनेट की बैठक संपन्न होने के बाद देर रात जीएडी ने यह लिस्ट जारी की हैं। सरकर के गठन के बाद इस फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। देखें लिस्ट..

तबादला कार्रवाई नहीं –

वही इस पूरे तबादले पर साय सरकार के वाणिज्य, श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से चर्चा की हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर किया गया हैं। सरकार ने किसी अफसर पर कार्रवाई नहीं की है। इस फेरबदल से कामकाज में तेजी आएगी, सरकारी कार्य में कसावट आएगी। सभी के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा और जनता की सेवा भी बेहतर तरीके से होगी।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply