• Sat. Mar 28th, 2026

Cg Big News | क्रास फायरिंग में 6 माह की बच्ची के मौत, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

Spread the love

CG Big News | 6 month old girl dies in cross firing, Congress forms investigation committee

बीजापुर। जिले गंगालूर थानांतर्गत ग्राम-मुदवेंडी में पुलिस के क्रास फायरिंग में 6 माह की बच्ची के मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

बता दें कि बीजापुर में सोमवार को क्रॉस फायरिंग में 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में यह क्रॉस फायरिंग हुई। वहीं बच्ची के मां के हाथ में भी गोली लगी। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान घायल हुए थे। मामला गंगालूर थाना इलाके का है।

Leave a Reply