• Thu. Mar 26th, 2026

Cg Breaking | CGPSC ने जारी किए सिविल जज परीक्षा के परिणाम, रायपुर की ईशानी अवधिया ने किया टॉप, देखें यहां …

Spread the love

CG Breaking | CGPSC released the results of Civil Judge exam, Ishani Awadhiya of Raipur topped, see here…

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने साक्षात्कार के आखिरी दिन गुरुवार को सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जारी चयन सूची में रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडी नगर) की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है।

रायपुर की ईशानी अवधिया ने किया टॉप –

जारी नतीजों के मुताबिक इस बार के सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 48 सिविल जजों के लिस्ट में रायपुर के डीडी नगर निवासी ईशानी अवधिया टॉपर रही। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती है।

Leave a Reply