• Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

20 जून 2026 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि अभनपुर में जिला अध्यक्षों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आज से शुरू हुआ; बैज ने नीट अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी चिंताओं को साझा किया, सुघ्घर छत्तीसगढ़ योजना पर सवाल उठाये और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के विवादित बयानों की कड़ी आलोचना की।

विवरण : रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज से अभनपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आरम्भ हुआ है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी विशिष्ट सत्रों के लिये शामिल होंगे। बैज ने कल नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी आशंकाओं व टुटे भरोसे का उल्लेख किया और परीक्षा लीक मामले में केंद्रीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग दोहरायी। उन्होंने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के राहुल गांधी संबंधी आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसे बयानों से भाषाई मर्यादा टूटती है; उन्होंने व्यंग्य कर कहा कि यदि आवश्यक हो तो मिश्रा का मानसिक इलाज कराया जाए, इलाज का खर्च कांग्रेस वहन करने को तैयार है।

बैज ने ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान पर भी हमला करते हुए कहा कि योजना तभी सफल होगी जब किसानों को पर्याप्त खाद, युवाओं को रोजगार और बंद पड़े स्कूलों का पुर्नोद्धार सुनिश्चित हो; वरना यह केवल घोषणाओं तक सीमित रहेगा। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और कमीशनखोरी के मुद्दों पर सरकार पर तीखा आरोप लगाया और कहा कि प्रशिक्षण शिविरों के बजाय त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है।

Leave a Reply

You Missed