अमृत टुडे, रायगढ़/ रायपुर छत्तीसगढ़
20 जून 2026 । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत 31 हितग्राहीमुख्य योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जानकारी या अन्य कारणों से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों तक सरकारी सुविधाएँ पहुँचें और आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आये।
विवरण :: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का उद्देश्य राज्य और केंद्र की 31 हितग्राहीमुख्य योजनाओं को उन सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना है जिन्हें किसी कारण से अभी तक लाभ नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव, पहुँच की कमी या प्रक्रियागत अड़चनों के कारण कई योग्य लाभार्थी वंचित रह जाते हैं; इस अभियान के माध्यम से ऐसे परिवारों की सूची बनाकर, सक्रिय पहचान व निगरानी के साथ हर योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लिये गये इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए पूरे सरकारी तंत्र से समन्वय कर योजनाओं का 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि जब तक प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल जाता, तब तक यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा और इससे समग्र रूप से सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन सम्भव होगा।




