• Wed. Jul 29th, 2026

Cg Big News | 12 लोग घायल, बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी …


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u570973745/domains/amrittoday.in/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 175
Spread the love

CG Big News | 12 people injured, the bus went out of control and rammed into the house…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। बस हादसे में 12 लोग घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई, जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों की तरफ से उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नेन्द्रगढ़ से चलकर अनूपपुर जाने वाली भट्ट ट्रेवल्स की है यात्री बस बांधामुड़ा मुख्यमार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गयी। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी भट्ट ट्रेवल्स की बस बांधामुड़ा रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में कुस गयी। बस के टक्कर से पूरा घर धाराशायी हो गया।

इधर, स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं मौके पर गौरेला पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी।

Leave a Reply