• Tue. Mar 24th, 2026

Cg Big News | महासमुंद पुलिस ने पकड़ा 8 लाख का गांजा


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u570973745/domains/amrittoday.in/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 170
Spread the love

CG Big News | Mahasamund police caught ganja worth Rs 8 lakh

महासमुंद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर परसकोल चौक बंसुला की ओर रवाना हुआ था उसी दौरान वाहन टाटा आर्या क्रमांक CG12R6186 का चालक पुलिस वाहन को देखकर हडबडा कर वाहन को मोडकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडे।

भागने का कारण पूछने पर अपने कार के पीछे डिक्की में गांजा होना बताने। कार में बैठे व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 बालक दास पात्रे पिता अंजोर दास पात्रे उम्र 21 साल निवासी भुन्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0 एवं 02 सुमीत बिसी पिता रविन्द्र बिसी उम्र 22 वर्ष साकिन सागरपाली कालोनी थाना देवगांव उडिसा का रहने वाला बताया।

जिनके संयुक्त कब्जे से 01 एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी हुई 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8,50,000 रूपये 02. घटना में प्रयुक्त टाटा आर्या क्रमांक CG12R6186 कीमती 6,00,000/- रूपये, 03. दो नग समसंग एवं ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000/- रूपये 04. नगदी रकम 1500 रूपये जुमला किमती 14,61,500 रूपये (चौदह लाख इकसठ हजार पांच सौ रूपये) को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

01 बालक दास पात्रे पिता अंजोर दास पात्रे उम्र 21 साल निवासी भुन्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0
02 सुमीत बिसी पिता रविन्द बिसी उम्र 22 वर्ष साकिन सागरपाली कालोनी थाना देवगांव उडिसा

Leave a Reply

You Missed