• Sun. Aug 9th, 2026

केशकाल के पूर्व एसडीएम शंकरलाल सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई, अधीनस्थ कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव

Byamrittoday.in

Jan 30, 2024

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u570973745/domains/amrittoday.in/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 175
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल अनुविभाग के निवर्तमान एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिन्हा का विगत दिनों तबादला हो गया था। कोंडागांव जिले से बस्तर जिले में तबादला होने के पश्चात उन्हें लोहंडीगुड़ा अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है।

मंगलवार शाम केशकाल तहसील कार्यालय में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, आर.ई.एस, नगर पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों ने शामिल होकर एसडीएम शंकरलाल सिन्हा को भावभीनी विदाई दी। साथ ही सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों ने एसडीएम शंकरलाल सिन्हा के कार्यकाल के दौरान अपने अपने कार्यों से जुड़े सकारात्मक अनुभवों को साझा किया।

इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आर.के राठौर, आरईएस एसडीओ आशीष अग्निहोत्री, न.पं सीएमओ हंसा ठाकुर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, सुशील भोई, सभी नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply