• Tue. Mar 24th, 2026

Cg Breaking | 3 जवान शहीद, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ …


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u570973745/domains/amrittoday.in/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 170
Spread the love

CG Breaking | 3 soldiers martyred, encounter between police and Naxalites…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं 13 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई है। बीते चार घंटों से मुठभेड़ जारी है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार टेकलगुड़ेम गांव में नया पुलिस कैंप खोला गया है। यहां से कोबरा, एसटीएफ व डीआरजी के जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।

जवानों को हावी होते देख नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में 11 जवान घायल हुए हैं। चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें एयरलिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान बलिदान हुए थे।

Leave a Reply