• Tue. Sep 22nd, 2026

विभिन्न मॉडलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

Spread the love

अम्बिकापुर, 13 मार्च 2024 | सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर में मतदाताओं को जागरूक करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, प्राचार्य लाइवलीहुड महाविद्यालय एवं  परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, स्वीप सरगुजा से रजनीश मिश्रा ,प्रीति तिवारी , सत्यनारायण भगत,योग परामर्श श्रीनाजय तिवारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रद्धा मिश्रा ,विभाग अध्यक्ष रानी रजक,समस्त शिक्षकगण एवं बीएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हमर वोट, हमर पहचान निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय परिसर में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया । तत्पश्चात बीएड के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई, इसके साथ मतदान संबंधित मॉडल ,टीएलएम मॉडल , चार्ट पेपर प्रस्तुत किए गए । नायक ने  विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

You Missed