• Wed. Sep 23rd, 2026

प्रधानमंत्री जनमन योजना : प्रदेश का पहला अनूठा प्रयोग धमतरी के वनांचल क्षेत्र मटियाबाहरा में

Spread the love

धमतरी, 13 मार्च 2024 | प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने जिला प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश का पहला प्रयोग धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के वन संसाधन अधिकार वाले गांव मटियाबाहरा में जेएफएमसी (संयुक्त वन प्रबंधन समिति) और मनरेगा की राशि से स्टॉप डेम बनाया जायेगा। इससे उक्त गांवों के 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही जल का संरक्षण होगा। स्टॉप डेम के बन जाने से ग्रामीणों की 10 साल पुरानी मांग पूरी हो जायेगी। वही किसानो, ग्रामीणों को सिचाई और निस्तारी की भी सुविधा मिल पायेगी।

कलेक्टर नम्रता गांधी और वनमण्डलाधिकारी शमा फारूखी ने पिछले दिनो दुगली में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हो रहे कार्यों का मैदानी हकीकत जानने के लिये बैठक ली। इसमें संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्य भानुराम नेताम और सचिव राधेश्याम नेताम ने आग्रह किया कि मटियाबाहरा में 12 साल पुराना बांध का जीर्णोद्धार कर उसपर स्टॉप डेम बनाया जाये, जिससे यहां के 22 किसानों के 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सके। इस पर संयुक्त वन प्रबंधन समिति और ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित किया गया कि बांध निर्माण के लिये समिति द्वारा 9 लाख 56 हजार रूपये की राशि और मनरेगा से 2 लाख 76 हजार रूपये, कुल 12 लाख 32 हजार रूपये की लागत से उक्त स्टॉप डेम का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

You Missed