• Mon. Sep 21st, 2026
Spread the love

रायपुर 31 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। सभी नागरिकों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

उन्होंने लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर रायपुर के तहसीलदार कोसमा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply