• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

रायपुर, 01 अप्रैल 2024 | आज नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन अभियंता एस. पी. त्रिपाठी की सेवाओं की सराहना करते हुए नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा की उपस्थिति में श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह, बुके प्रदत्त कर सम्मानित किया गया .

नगर निगम जोन क्रमांक 6 के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेषकर नोवल कोरोना वायरस के चुनौतीपूर्ण संक्रमण काल के दौरान सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एस. पी. त्रिपाठी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा दिये गए दायित्वों का सजग एवं जागरूक रहकर निर्वहन किये जाने पर उन्हें सराहा.नगर पालिक निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल ने सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एस. पी. त्रिपाठी के जीवन में उज्ज्वल भविष्य, सुखमय , स्वस्थ, दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें व्यक्त कीं.

Leave a Reply

You Missed