• Wed. Feb 4th, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वीप अभियान में निगम जोन 8 अधिकारियों ने रहवासियों सहित मारुति लाइफ स्टाइल में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Spread the love

रायपुर, 04 अप्रेल 2024 | भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रतिदिन निरन्तरता से चलाया जा रहा है. आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत कोटा क्षेत्र स्थित मारुति लाइफ स्टाइल आवासीय परिसर में जोन क्रमांक 8 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परिसर के रहवासियों को दिनांक 7 मई 2024 को रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे मतदान में मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की सामूहिक शपथ दिलवाई गयी.

शपथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मारुति लाइफ स्टाइल आवासीय परिसर के रहवासियों को नगर निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत दिलवाई गयी.साथ ही जोन 8 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रहवासियों के साथ मारुति लाइफ स्टाइल परिसर में मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान के सम्बन्ध में जागरूक बनाने की दृष्टि से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जागरूक बनाया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image_editor_output_image-398065953-17121649396771733825700619413404.jpg

Leave a Reply