• Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

रायपुर, 19 अप्रेल 2024 | लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इसी क्रम में रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश तथा उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा दिनांक 17/04/24 को शुष्क दिवस में रायपुर में अवैध मदिरा संग्रहण पर कार्यवाही की गई।


1)कायम प्रकरण- 02
2)जप्तसामाग्री – *573 नग देशी मदिरा मसाला पाव कुल 103.14 बल्क लीटर ।
3)गिरफ्तारआरोपी- 02 समीर ढिढी, खरोरा एवम पुनिया महानंद फाफाडीह
छापामार कार्यवाही कर आरोपी से जब्त कर 34(2), 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया |


कार्यवाही में सहायक जि.आ. अधिकारी अल्ताफ खान ,आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी , प्रकाश देशमुख ,आबकारी आरक्षक प्रेमचंद यादव, एल एन भर्तहरि एवं आबकारी टीम साथ रहे।

Leave a Reply