• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

रायगढ़ , 20 अप्रेल 2024

ओपी ने हृदय विदारक घटना पर दुख जताते हुए कहा जीवन सुरक्षा सबकी पहली प्राथमिकता

निकटवर्ती राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान मृतकों को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत चार चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी देते हुए विधायक रायगढ़ एवम वित्त मंत्री ओपी ने कहा जिला प्रशासन को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत मृतकों के परिवार जनों को चार चार लाख रुपए दिए जाने संबधी निर्देश दे दिए गए है। मंत्री ओपी ने घटना के दौरान घायलों के समुचित इलाज एवम भोजन व्यवस्था सहित घर पहुंचाए जाने की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मृत आत्माओं को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े है। घटना को हृदय विदारक बताते हुए दुख की इस बेला में परिवार जनों से धैर्य रखने की अपील भी की। घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए आम जनता से की अपील में ओपी ने अनुरोध करते हुए कहा जीवन की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है। मिल जुल कर जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो सके।

Leave a Reply

You Missed