• Sat. Mar 28th, 2026

मतदान की शपथ लेते हुए मनाया विश्व पृथ्वी दिवस….

Spread the love

रायपुर, 23 अप्रैल 2024 | 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं इको क्लब की सहभागीता जिसमे 13 विद्यालय के 200 विद्यार्थी शामिल हुए चित्रकला प्रतियोगिता, सीड बाल, एवम कपड़े की थैली का वितरण किया गया।

मिशन लाइफ के तहत प्रकृति को संतुलित रखने के लिए शपथ एवम सामाजिक व्यवहार परिवर्तन कर पानी, बिजली, पर्यावरण को बचा सकते हैं आदि विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप नोडल अधिकारी सुनीता चंसोरिया द्वारा मतदान शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में शहीद संजय यादव विद्यालय की प्राचार्या शुभा तिवारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल के जन संपर्क अधिकारी सावंत,

नेहरू युवा केंद्र से युवा जिला अधिकारी अर्पित तिवारी, दानी स्कूल के प्राचार्य डॉ हितेश दीवान, स्वीप जिला नोडल अधिकारी एनएसएस सुनिता चनसोरिया एवम 13 विद्यालय से 80 शिक्षक उपस्थित रहें

Leave a Reply