• Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

डॉ. गौरव सिंह आज कलेक्टर की पाती वितरण अभियान में पहुॅचे वरिष्ठ पत्रकारों के यहां

रायपुर 04 मई 2024/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गौरव सिंह आज वरिष्ट पत्रकारों के यहां पहुॅचे और मतदान के लिए आग्रह किया। कलेक्टर आज सुबह वरिष्ट पत्रकार एवं सांध्य दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक सुनील कुमार के घर गए और उन्हे और उनकी पत्नी रेणु महेश्वरी को कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर मतदान का आग्रह किया।

सुनील कुमार ने कलेल्टर की इस पहल की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज के घर भी कलेक्टर सिंह गए और कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर मतदान का आग्रह किया। गिरीश पंकज ने कहा यह सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त से अविनाश मिश्रा जिला पंचायत सीइओ विश्वदीप जिला कार्यक्रम अधिकारी मति निशा मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed