• Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण

धमतरी 10 मई 2024/ नगर पंचायत भखारा में पिछले कई सालों से गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या हो रही थी। इसकी जानकारी यहां के वासियों ने कलेक्टर नम्रता गांधी को दी। जल संकट को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नम्रता गांधी ने इसका हल निकालने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस निर्देश के परिपालन में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम के साथ तहसीलदार भखारा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत भखारा, सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इसके बाद गंगरेल नहर से सिलघट एनीकट तक पानी पहुंचाने का विकल्प तलाशा गया और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगरपंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वॉटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। इस तरह नगर पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया।

Leave a Reply