आरोपी के कब्जे से कुल 43 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 10 नग कैन सिम्बा बियर जप्त
शराब की मात्रा कुल 12.740 लीटर, कुल कीमती 7,160 रूपये तथा 1440 रुपये नगद बिक्री रकम कुल जप्त ।
आरोपी के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
थाना घुमका पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार की जा रही है कार्यवाही*
आरोपी-देवराज उर्फ़ दादू वर्मा पिता स्व राधेलाल वर्मा बघेल उम्र 27 साल साकिन ग्राम घुमका थाना घुमका जिला राजनांदगांव(छ. ग)

राजनांदगांव, 15 मई 2024 | जिले में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु राजनांदगाव पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगाव दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस को दिनांक 14/05/2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ग्राम घुमका निवासी आरोपी देवराज उर्फ़ दादू वर्मा के द्वारा अपने घर के सामने गली में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में शराब को एक बैग मे रखा हुआ है सूचना पर थाना घुमका पुलिस के द्वारा तत्काल मौके में पहुंचकर आरोपी देवराज उर्फ़ दादू वर्मा के कब्जे से एक थैला के अंदर छुपाकर रखे 43 पौवा देशी प्लेन शराब 7.740 लीटर कीमती 5160 रूपये एवं 10 नग कैन बीयर 5 लीटर कीमती 2000 रूपये कुल शराब मात्रा 12.740 लीटर कुल कीमती 7,160 रूपये एवं बिक्री रकम 1440 रूपये जप्त किया गया |
आरोपी के विरूध्द थाना घुमका में अपराध क्रमांक 76/24 धारा 34 ( 2 ) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है
उक्त कार्रवाई में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, प्रधान आरक्षक आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक हिरेन्द्र देशमुख, दुर्गेश साहू, तारकेश्वर साय,चंद्र प्रकाश साहू, का सराहनीय योगदान रहा
