• Wed. Sep 30th, 2026
Spread the love


धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही की गई
आरोपी– शत्रुघन यादव पिता विष्णु यादव उम्र 40 वर्ष निवासी गौरी नगर राजनांदगांव पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
आरोपी से 16 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 2.280 बल्क लीटर कीमती 1440 रूपये को जप्त किया गया

राजनाँदगाँव 16 मई 2024 | पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एंव अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदशन मे अवैध रूप से शराब बिक्री, जुआ ,सटटा पर अंकुश लगाने व कड़ी कार्यवाही करने के मार्गदर्शन व निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन द्वारा थाना बसंतपुर स्टाफ के मुखबीर की सुचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर ग्राम मोहारा ओवर ब्रीज के नीचे रोड किनारे मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाशने वाले आरोपी – शत्रुघन यादव पिता विष्णु यादव उम्र 40 वर्ष निवासी गौरी नगर राजनांदगांव पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव से 16 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 2.280 बल्क लीटर कीमती 1440 रूपये को जप्त किया गया ।

आरोपी के विरूध थाना बसंतपुर मे अप0क्र0 231/2024 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया उक्त् कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन , सउनि डेजलाल मांडले , आरक्षक 781 आदित्य सोलंकी ,आर0 1312 प्रवीण की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

You Missed