• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

राजनाँदगाँव 17 मई 2024 | दिनांक 16.05.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर एवं यातायात टीम निरीक्षक अजय खेस, नवरतन कश्यप एवं राघव एडवोटाईजमेंट रायपुर के सहयोग से शहर के आर. के. नगर तिराहा में सुगम यातायात संचालन एवं सड़क हादसे रोकने के प्रयास में ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है,

साथ ही राज इम्पीरियल तिराहा में सिग्नल लगाने का काम चालू है एवं रामदरबार चौक में 03 से 04 दिनों में सिग्नल शुरू हो जायेगा।

आर.के.नगर तिराहा एवं रामदरबार चौक में यातायात संचालन हेतु प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक 02 पालियों में यातायात बल ड्यूटी में उपलब्ध रहता है। राजनादंगांव पुलिस की आम जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं दुर्घटना से बचे।

Leave a Reply

You Missed