• Wed. May 6th, 2026

अश्लील फोटो डालने वाला मोबाइल धारक आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the love

सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंटस एंव अश्लील फोटो डालने वाला मोबाइल धारक आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया में अश्लील फोटो भेजने वाला गिरफ्तार

जांजगीर चांपा ।

आरोपी राकेश साहू पिता खोलबहरा साहू उम्र 28 वर्ष निवासी भांठापारा वार्ड नं 11 बरमबाबा चौक के पास नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

अंक भविष्यफल

आरोपी के विरूद्ध धारा 506 (ख) भादवि एवम सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता के मोबाइल फेसबुक मैसेंजर में अश्लील मैसेज, फोटो को मोबाईल पर सेंड करने की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक  461/2024 धारा 509 ख भादवि  एवम सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मोबाइल धारक आरोपी का सायबर सेल जाजंगीर से जानकारी प्राप्त कर आरोपी राकेश साहू निवासी निवासी भांठापारा वार्ड नं 11 बरमबाबा चौक के पास नवागढ़ को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित कर जुर्म स्वीकार किया एंव घटना मे प्रयुक्त मोबाईल को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.05.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply