• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

रायपुर के गोंदवारा में फोम फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें से 5 को बचाया गया है वहीं 2 महिलाओं की जलने से मौत हो गई है।

Accident In Foam Factory In Raipur Gondwara

 भयानक आग, दो महिला कर्मचारी की मौत

रायपुर/नवप्रदेश। 

 रायपुर के गोंदवारा में फॉम फैक्ट्री में आग लगने से 2 महिलाओं की जलकर मौत हो गई। फैक्ट्री में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से 5 को बचाया गया वहीं सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी की जलने से मौत हो गई है। पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की गाड़ी मौके पर अभी आग बुझ गई है। श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी थाना खमतराई में मौजूद है।

महादेव की करुणा कभी छोटी-बड़ी नहीं होती…..

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित Sleep pro कंपनी की गद्दा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम की टीम है मौजूद। 3 एंबुलेंस और 2 फायर बिग्रेड मौके पर मौजूद है।

श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी में गोंदवारा में फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। जिसमे 7 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमे से 5 को बचाया गया, सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी की जलने से मृत्यू हो गई है । पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ी मौके पर अभी आग बुझ गई है।

फोम फैक्ट्री में हादसे के दौरान कितने मजदूर अंदर फंसे हुए है और जान-माल का कितना नुकसान हुआ इसका अनुमान फ़िलहाल अफसर लगाने में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन के उच्चाधिकारी, पुलिस विभाग के अफसर समेत फैक्ट्री संचालक नहीं पहुँच पाए थे। लेकिन दमकल विभाग और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस समेत आसपास रहने वाले मौके में मदद के लिए जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों और किसी भी तरह की चूक का मामला जाँच के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

You Missed