• Tue. Sep 22nd, 2026
Spread the love

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर, द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगे

रायपुर 13 जून 2024

अमृत टुडे। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर, द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उ‌द्देश्य से दिनांक 18 जून 2024 को स्थान – रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में प्रातः 11:00 बजे से सांय 02.00 बजे एक जॉब फेयर आयोजित है। जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के फ्यूजन माईक्रोफाइनेन्स लिमिटेड एवं शेफाली बिजनेस इंटरनेशनल, विक्टर फाइनेंस प्रा.लि.मि. एवं रुद्रा इंटरप्राईजेस, रायपुर द्वारा न्यूनतम 10वीं/ 12वी से स्नातक एवं आई०टी०आई० (इलेक्ट्रिशियन/फिटर) उत्तीर्ण आवेदको की भर्ती रिलेशनशीप मैनेजर, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, सेल्स एक्सीक्यूटीर, सीओएवं इलेक्ट्रिकल / फिटर टेक्निशियन आदि के 17 से अधिक पदों पर की जावेगी।

जिसके लिए न्यूनतम 8,000/- से 15,000/- तक प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। अतः जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

You Missed