• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

निगम जोन 10 ने लालपुर ओव्हरब्रिज के नीचे वेंडर पॉलिसी के तहत 15 फेरी वालों को व्यवस्थापित किया, वर्षों पुरानी जनसमस्या का हुआ त्वरित समाधान

रायपुर, 27 जून 2024

अमृत टुडे। आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व एवं जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन तांड़ी, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, भूषण ठाकुर की उपस्थिति में धमतरी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही करते हुए वहाँ की बंद नाली को खोलने की कार्यवाही की गयी

धमतरी रोड से अतिक्रमण हटाकर 15 फेरी वालों को लालपुर ओव्हरब्रिज के नीचे वेंडर पालिसी के तहत व्यवस्थापित करने की कार्यवाही की गयी. इससे वर्षों पुरानी जनसमस्या का त्वरित समाधान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से हो गया, जिसको लेकर नागरिकों द्वारा नगर निगम जोन 10 की टीम के त्वरित कार्य की सराहना की गयी.

Leave a Reply