• Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

अवैध शराब ब्रिकी मामले में 02 दिन में आबकारी एक्ट के तहत् कुल 15 प्रकरणों में 16 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 294 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब कीमती 26,460/-रूपये जप्त।

आरोपियों से शराब की बिक्री रकम 2,950/- रूपये जप्त किया गया।

यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राजनांदगाव, 30 जून 2024

अमृत टुडे। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदशन मे अवैध रूप से शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया था जिसके तहत दिनांक 29.06.2024 एवं 30.03.2024 को दो दिनों में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 34(1) के 02 प्रकरण में 35 पौवा देशी शराब कीमती 3150/- एवं बिक्री रकम 640/-, थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा 34(2) के 02 प्रकरण में 79 पौवा देशी शराब कीमती 7110/-, थाना सोमनी पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 17 पौवा देशी शराब कीमती 1530/-, थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 34(1) के 02 प्रकरण में 22 पौवा देशी शराब कीमती 1980/- एवं बिक्री रकम 400/-, थाना घुमका पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 20 पौवा देशी शराब कीमती 1800/-

This image has an empty alt attribute; its file name is CODE-1-1024x1024-8.jpg

एवं बिक्री रकम 180/-, और 36(च) का 01 प्रकरण, ओपी चिचोला पुलिस द्वारा 34(2) के 01 प्रकरण में 45 पौवा देशी शराब कीमती 4050/- और 34(1) का 01 प्रकरण में 17 पौवा देशी शराब कीमती 1530/- एवं बिक्री रकम 200/-, ओपी सुरगी पुलिस द्वारा 34(2) का 01 प्रकरण में 41 पौवा देशी शराब कीमती 3690/-, ओपी तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 18 पौवा देशी शराब कीमती 1620/-, थाना लालबाग पुलिस द्वारा 36(च) का 02 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये इस प्रकार दो दिनों में आबकारी एक्ट के कुल 15 प्रकरणों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 294 पौवा अवैध देशी शराब कीमती 26,460/- रूपये एवं बिक्री रकम 2,950/- रूपये कुल 29410/- रूपये जप्त किया जाकर सभी 16 आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply