चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल-मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपने भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती हैं।नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है, तथा दूसरों के साथ संबंधों में भी खटास आ जाती है। आत्म चिंतन जरूर करें, इससे आपको सही गलत की समझ आएगी।व्यवसाय- व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं का असर अपने व्यवसाय पर न पड़ने दें। बीमा और कमीशन के बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है।लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
छोटी-छोटी बातों की वजह से आपको खुशी मिल सकती है। आपके प्रयत्नों के कारण काम आगे बढ़ेगा। मित्रों के साथ बिताए वक्त की वजह से बेचैनी दूर होगी। काम से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। इस व्यक्ति के साथ नए काम की शुरुआत हो सकती है।
करियर : काम से जुड़ा निर्णय लेने से पहले आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। जिस प्रकार से आप निवेश करेंगे, वैसा ही फायदा मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित नाराजगी को दूर करना संभव होगा और एक-दूसरे के करीब महसूस होगा।
हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ होगी।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 1
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- भावनाओं पर काबू रखें तथा प्रैक्टिकल बने इससे आप और अधिक सहजता से निर्णय ले पाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की तरफ से कोई संतोषजनक सूचना मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा तथा कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- अपने गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना बहुत जरूरी है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने का कोई भी उचित फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आपके लिए फैसले गलत भी हो सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पारिवारिक मामलों में सहयोग देना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित समय दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
दुविधाओं की वजह से थकान हो सकती है। कमाई में उतार-चढ़ाव आएगा, इस कारण खर्च पर नियंत्रण करना होगा। काम से जुड़ी नाराजगी का असर काम की क्वालिटी पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। युवाओं को बेचैनी महसूस होगी।
करियर : काम से संबंधित बातों में अचानक समस्या हो सकती है, लेकिन समाधान भी आपको तुरंत प्राप्त होगा।
लव : रिलेशनशिप ठीक होने के बाद भी पार्टनर का बर्ताव आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है।
हेल्थ : सेहत से संबंधित दिक्कत धीरे-धीरे दूर होगी।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 4
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। आपसी संबंधों में सुधार होगा। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं।नेगेटिव- अत्यधिक कार्य का बोझ आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। बेहतर होगा कि सबसे पहले अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। घर से संबंधित कोई भी विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से आसानी से समाधान मिल जाएंगे।व्यवसाय- बिजनेस में वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा इस समय कोई नया फैसला न लें। हर काम सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई मनचाही यात्रा का आर्डर मिल सकता है। प्रमोशन भी मिल सकता है।लव- पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं। परंतु अपने लिए कुछ समय निकालना आपको राहत देगा।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
परिवार के साथ वक्त बिताना होगा। तभी एक-दूसरे के साथ के संबंधों में सुधार आएगा। जिन बातों को महत्व देकर आप निर्णय लेने की कोशिश कर रहे हैं, वह सही हैं या गलत, ये सोच-समझकर आगे बढ़ें। व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करना आपका मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। लोगों की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटकते नजर आ रहे हैं।
करियर : नए अवसरों को स्वीकार करें। फिलहाल आपको आर्थिक स्रोत बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।
लव : पार्टनर की मदद की वजह से लाभ मिलेगा, लेकिन आपकी निर्भरता पार्टनर पर बढ़ रही है, इस बात पर भी ध्यान दें।
हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 6
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सुकून भरी दिनचर्या रहेगी। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। यह समय उन्नति दायक है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। इन्वेस्टमेंट करने का विचार है, तो समय अनुकूल है।नेगेटिव- कभी-कभी मन में उदासी और तनाव हावी हो सकते हैं। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे।व्यवसाय- कोई कारोबार बढ़ाने संबंधी योजना बन सकती है। इस समय पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें, क्योंकि आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। लेनदेन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी के साथ बहस हो सकती है।लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकते हैं। सावधान रहें, इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर पड़ेगा।स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम संबंधी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
एकांत में समय बिताकर सही-गलत का फैसला करना जरूरी है। जब तक बातों को सुधारने का प्रयत्न आपके द्वारा नहीं किया जाएगा, तब तक प्रगति देखना संभव नहीं है। कामों में फोकस की जरूरत है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार प्रगति और अवसर दोनों भी प्राप्त होंगे।
करियर : काम की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन यही काम आपको प्रसन्नता और आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका देगा।
लव : लव रिलेशनशिप धीरे-धीरे बेहतर बनेगा। फिलहाल संयम से काम ले।
हेल्थ : थकान की वजह से चिड़चिड़ापन रहेगा।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 3
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच-विचार कर ले, निश्चित ही सफलता मिलेगी।नेगेटिव- गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा सहज बने रहे। बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। जिसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला।व्यवसाय- कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा तथा किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। सरकारी काम से संबंधित कागजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। ऑफिशियल यात्रा का भी ऑर्डर मिल सकता है।लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा।स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है।भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
आपके विचार और लोगों के विचार अलग होने से हर बात के लिए दुविधा हो सकती है। अपनी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। कुछ बातों में समझौता करने की जरूरत है। ये आपको स्पष्ट होगा। परिस्थिति के अनुसार लचीलापन रखना होगा। तभी बातें सरलता से आगे बढ़ेंगी।
करियर : महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश करने से बचना होगा।
लव : पार्टनर कई बातों पर नियंत्रण डालने की कोशिश कर सकते हैं। अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें।
हेल्थ : खानपान वक्त पर न होने से कमजोरी महसूस होगी।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 2
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।नेगेटिव- सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से कई महत्वपूर्ण चीजें से निकल जाती हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग को अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। वे लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्ट रहेंगे।व्यवसाय- बिजनेस करने वाली महिलाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यवसायिक गतिविधियों को शेयर ना करें। इस समय पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।लव- घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिलेगा।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
एक बार लिए गए निर्णय के बारे में दोबारा विचार न करें। बार-बार पुरानी बातों से संबंधित सोच-विचार करने से निराशा होगी, जिससे कार्य क्षमता कम होगी। किसी भी बात का असर आपकी मानसिक या शारीरिक स्थिति पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के लोगों के विरोध के कारण तनाव रहेगा।
करियर : नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक होगा।
लव : पार्टनर के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 8
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने काम को रचनात्मक रूप देने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाना बेहतर रहेगा। किसी भी दुविधा की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करें, आपको तुरंत समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता मिल सकती हैं।नेगेटिव- धैर्य और संयम को अपने जीवन में स्थान दें। गलतफहमियों की वजह से संबंधों को खराब ना करें। आप सी वार्तालाप से समस्याओं को सुलझाएं। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा।व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें आएंगी। किसी को दोष न देकर अपने काम करने के तरीकों में सुधार करें। लापरवाही और तनाव का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा।लव- घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
खुद को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है, सकारात्मक रहें। परिचित लोगों से मिल रही मदद के कारण व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा। दूसरों की बातों को कितना महत्व देना है, ये समझने की कोशिश करें। बेकार की बातों से दूर रहें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। इस बार दोबारा गलती न हो, ये ध्यान रखें।
लव : आपके साथ वक्त बिताने से पार्टनर को सकारात्मक महसूस होगा।
हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से तनाव दूर होगा। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस दौरान कुछ ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति भी हो सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। लेनदेन के मामलों को लेकर लापरवाह ना रहे। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मेहनत के अनुकूल आपको उचित परिणाम मिलेंगे और सावधानी रखने से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे भी होते जाएंगे। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफयेर से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
विचारों में आ रहे बदलाव के कारण काम नजरअंदाज न हो, वर्ना समस्या होगी। कुछ लोग आप पर गलत इल्जाम लगा सकते हैं। इस कारण विवाद होने की संभावना है। आप जिन लोगों की संगत में हैं, उनके काम पर ध्यान जरूर दें।
करियर : नकारात्मक सोच का प्रभाव काम पर हो सकता है। काम से जुड़ी जो बातें आपको सकारात्मक बनाती हैं, उन पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर और आप अपनी जिद पर अड़े रहेंगे, इस वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : सेहत के लिए सतर्क रहना होगा।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 5
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी व्यक्तिगत समस्याएं बनी रहेंगी।व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी सकारात्मक होकर कुछ समय अपने व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने में जरूर लगाएं। ऑफिस में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम देना पड़ सकता है।लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।स्वास्थ्य- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें। अन्यथा गैस और जलन की समस्या परेशान कर सकती हैं।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
व्यक्तिगत जानकारी किसी को न दें। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय सतर्कता रखनी होगी। कई बातें आसानी से आपके पक्ष में होंगी। बेचैनी की वजह से जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने की गलती न करें।
करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचनाओं का पालन करना होगा।
लव : पार्टनर आपके साथ पारदर्शिता बनाए रखेंगे। पार्टनर को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : एलर्जी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 9
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें तथा मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। अन्य कार्यों के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे।नेगेटिव- अपने स्वभाव का अवलोकन करें और सुधार लाएं। क्योंकि कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से आपके निर्णय डांवाडोल हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास ना करें।कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है।व्यवसाय- बिजनेस में अस्त-व्यस्त माहौल रहेगा। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कामों में लापरवाही या आलस्य न करें। उच्चाधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं।लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
काम करते समय नियमों का ध्यान रखना होगा। अपनी मर्जी के अनुसार किया गया काम आपके लिए तकलीफ बढ़ा सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के साथ बंद हुई बातचीत आपको तकलीफ देगी। आपको नकारात्मक विचार छोड़कर संबंध सुधारने पर ध्यान देना होगा।
करियर : व्यापारियों को अपेक्षा से बड़ा अवसर मिलेगा। यदि काम करने की क्षमता नहीं है तो इसकी जानकारी क्लाइंट को जरूर दें।
लव : रिलेशनशिप के कारण आपका विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेने की जरूरत होगी।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 6
विज्ञापन
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- वाहन अथवा जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय संबंधी योजना बनेगी। अगर कोई फाइनेंस संबंधी काम रुका हुआ है, तो उस पर जरूर ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का भी प्रोग्राम बनेगा। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा।नेगेटिव- अभी कहीं भी निवेश अथवा लेनदेन करना ठीक नहीं है। आपका खुद का निर्णय गलत भी हो सकता है। इस समय किसी पड़ोसी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। शांति और धैर्य से किसी भी समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।व्यवसाय- बिजनेस में नई गतिविधियों शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। फाइनेंस संबंधी रुके हुए मामलों में भी पुनः गति आएगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में सावधानी बरतें, कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है। कारोबार से संबंधित डाक्यूमेंट्स कंप्लीट रखें।लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहे।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
जो टारगेट आपने खुद के लिए तय किया है, वह कठिन महसूस होगा। जिसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कमजोरी दूर होगी। आपका निश्चय पक्का रहेगा। लोगों के साथ किसी भी बात के कारण कठोर व्यवहार न करें। आपकी प्रगति की वजह से परिवार के लोगों को आनंद मिलेगा।
करियर : किसी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। इसका फायदा आगे चलकर मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप के लिए चिंता रह सकती है।
हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 7
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे। तथा दोबारा अपने व्यक्तिगत कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा।नेगेटिव- रुपए-पैसे संबंधी उधारी सोच समझ कर करें, क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। सरकारी सेवा से जुड़े लोग अनैतिक कामों में दिलचस्पी न लें। मुसीबत में फंस सकते हैं।लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में हास-परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
पैसों का योग्य तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। कमाई मजबूत बनती हुई नजर आ रही है, लेकिन बेकार के खर्च बढ़ेंगे। जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करें। क्षमता से अधिक खुद से अपेक्षा न रखें।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित बातें सीखने का मौका मिलेगा। इसकी ट्रेनिंग पर ध्यान दें।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत आपके व्यक्तित्व को सुधरेगी।
हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट दर्द होगा।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 9
अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday
Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,