• Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

बीजापुर , 25 जुलाई 2024

अमृत टुडे ।भैरमगढ़ एसडीएम विकास सर्वे द्वारा भैरमगढ़ बस स्टैण्ड के पास वार्ड क्रमांक 04 पटेलपारा में नाले में निर्मित अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भैरमगढ़ में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी जिससे आवागमन बाधित हो गया था एवं इस निर्माण के कारण पानी का निकासी अवरूद्ध हो गया था जिससे जल जमाव की स्थिति निर्मित होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार मोहन साहू, सीएमओ भैरमगढ़ नगर पंचायत सहित प्रशासनिक अमला मौजूद थे

Leave a Reply