• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

पैदल पेट्रोलिंग में थाना प्रभारी सहित थानों के बल शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम सहित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पैदल पेट्रोलिंग किया गया।

सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पैदल पेट्रोलिंग की गई।

गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्वों को दी गई अपराधों से दूर रहने की हिदायत।

गली, मोहल्ला व षहर के आँउटर काँलोनियों के साथ-साथ चप्पे-चप्पे में पहुंची पुलिस।

चोरी की घटना बढ़ने के संभावनओं को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल पेट्रोलिंग करने कहा गया। शहर भ्रमण के दौरान संदिग्धों से पूछताछ करना, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह रखने व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान मोटर सायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।

अनावश्यक घुमने वाले मंचलों को रात्रि में घर पर रहने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार जिले के सभी अनुविभाग/थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया। पैदल पेट्रोलिंग से आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और गुंडा बदमाशों में भय बना रहेगा।

Leave a Reply