• Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

रायपुर, 07 अगस्त 2024

अमृत टुडे। रायपुर के गोलबाजार में स्थापित प्राचीन शनि मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा के सूने घर में 21 जुलाई को घर के मेन दरवाजा तोड़कर घर में रखे हुए मंदिर के सोने का मुकुट, चांदी के जेवरात, चांदी का सिक्का, नगदी रकम एवं एटीएम कार्ड कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।


प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया था।


घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों के फुटेजों की जांच अज्ञात आरोपी की लिए मुखबीर की सहायता चोरी के पुराने आरोपियों का पता लगाया गया
इसी दौरान टीम को घटना में संलिप्त नाबालिग आरोपी का पता चला पुलिस पुछताछ में पकड़े गए नाबालिक ने उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने बालक को गिरफ्तार कर उसके पास रखे हुए सोने का मुकुट वजनी लगभग 09 तोला, चांदी के जेवरात वजनी लगभग 250 ग्राम, चांदी का सिक्का, नगदी रकम एवं एटीएम कार्ड सभी बरामद कर लिया।
पुलिस ने नाबालिक को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां न्यायालय ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Leave a Reply