• Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

पुलिस अधीक्षक के कलाई में राखी बांधकर भेजी नक्सल मोर्चे में तैनात जवानों के लिए राखी

धमतरी , 07 अगस्त 2024

अमृत टुडे | धमतरी भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा नक्सली क्षेत्र में तैनात जाबाज सैनिक भाइयों के लिए राखी और विजय तिलक पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय को राखी बांधकर उनके माध्यम से जवानों के लिए राखी भिजवा रही हैं ताकि राखी पर्व पर जाबाज सैनिक भाइयों की कलाइयां सुनी ना रहे।

पुलिस प्रशासन अपना जीवन दाव पर लगाकर जनता की सुरक्षा के लिए तैनात रहता है। दूसरी तरफ जाबाज सैनिक भारतीय सीमाओं में तैनात होकर भारतीय सीमा की रक्षा के लिए अपना जान न्योछावर कर रहे हैं।

धमतरी पुलिस देश की रक्षा के साथ-साथ अपना भी ख्याल रखें सभी बहनें आप सभी भाईयों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं आप सभी सुरक्षित रहें।
तथा इस राखी को अपने कलाइयों में अवश्य राखी के त्यौहार में बांधना ईश्वर आपकी रक्षा करेगा महिला मोर्चा सभी बहने एसपी कार्यालय पहुंची और प्रतीकात्मक रूप से पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय को रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी।
इसके साथ ही साथ कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को भी रक्षा सूत्र बांधा।

इस अवसर पर अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस,महामंत्री विजय साहू, जिला महिला मोर्चा वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, खिलेश्वरी किरण,अर्चना चौबे, कल्पना रणसिंह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन, सुनीता पंजवानी,भारती खंडेलवाल, सुशीला तिवारी, नम्रता माला पवार,दमयंतीन गजेन्द्र, ईश्वरी पटवा, चंद्रिका साहू, गायत्री सोनी, संगीता जगताप, रेशमा शेख, अंजू मंधान, उषा कौशिक, सीमा चौबे, राजकुमारी मेश्राम, गीता शर्मा, संतोषी साहू, सरिता यादव, रुख्मणी सोनकर, अनीता यादव, रेखा शांडिल्य ममता सिन्हा, ईश्वरी नेताम, डाली सोनी, नीतू त्रिवेदी, दमयंतीन साहू, पवित्रता दीवान, सरोज देवांगन, लता सोनी, आशा श्रोती, निर्मला ध्रुव, पुष्पा कश्यप, शीला सोनी, गीता शर्मा एवं साथ में अन्य लोग एस०पी० कार्यालय में पहुंचे।

Leave a Reply