• Mon. Nov 16th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

खरोरा में गणेश विसर्जन पर भक्ति का सैलाब उमड़ा। विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि बने, झांकियों की की प्रशंसा, पुष्प वर्षा से जताया आभार। ढोल ताश पर नाचे, शांति और अनुशासन की सराहना की। बिना विवाद संपन्न हुआ ऐतिहासिक उत्सव, क्षेत्रवासियों ने नम आँखों से दी बप्पा को विदाई।

विवरण: खरोरा में श्री गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर भव्य झांकियों की शोभायात्रा निकली। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने गणेश जी की आरती और पूजा अर्चना की। मंच से उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। झांकियों की कलात्मकता देखकर उनका हृदय गद्गद हो गया।

उन्होंने कहा कि मानो देवलोक सड़कों पर उतर आया हो। शांति और बेमिसाल अनुशासन की तारीफ करते हुए उन्होंने समितियों, कलाकारों, पुलिस और प्रशासन का आभार जताया। ढोल ताश की थाप पर वे युवाओं के साथ झूमते नजर आए। पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक चले आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखा गया। अंत में श्रद्धालुओं ने नम आँखों से बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष शीघ्र आगमन की प्रार्थना की।

Leave a Reply