Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
गणेश उत्सव के समापन पर निकलने वाली विसर्जन झांकियों को इस बार विशेष सम्मान दिया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा गणेश विसर्जन में शामिल झांकियों एवं समितियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली समितियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 51 हजार 31 हजार और 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं विसर्जन में शामिल सभी समितियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विवरण: गणेश उत्सव के समापन पर निकलने वाली विसर्जन झांकियों को इस बार विशेष सम्मान दिया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा गणेश विसर्जन में शामिल झांकियों एवं समितियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली समितियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 51 हजार 31 हजार और 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं विसर्जन में शामिल सभी समितियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

समिति की ओर से बताया गया कि गणेश विसर्जन के दौरान शहर से निकलने वाली झांकियों का मूल्यांकन ज्यूरी कमेटी करेगी। ज्यूरी के सदस्य झांकियों की प्रस्तुति धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप सजावट अनुशासन और निर्धारित अन्य मापदंडों के आधार पर विजेताओं का चयन करेंगे। इसका उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं बल्कि गणेश उत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना भी है। अखिल भारतीय संत समिति शाखा छत्तीसगढ़ एवं बसंत अग्रवाल की ओर से बताया गया कि इस पहल के तहत गणेश विसर्जन में शामिल प्रत्येक समिति और झांकी को प्रोत्साहित किया जाएगा। बसंत अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गणेश विसर्जन में शामिल समितियों एवं झांकियों का उत्साह बढ़ाना और सनातन धर्म की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। यह आयोजन साधु संतों के द्वारा किया जा रहा है।




