• Mon. Sep 28th, 2026

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने विभिन्न मुद्दों पर दिया बयान, कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे को लेकर जानकारी दी, भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर सरकार को घेरा…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा आज कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत किया जाएगा। आज प्रदेश प्रभारी एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे, शाम को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। भारी बारिश के चलते बाढ़ और जल भराव को लेकर बस्तर, दुर्ग, रायपुर सब संभाग में पानी भर चूका है। झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है, झीरम फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है।

विवरण: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा आज कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत किया जाएगा। आज प्रदेश प्रभारी एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे, शाम को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि कल कांग्रेस वोट चोरी को लेकर बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है। भारी बारिश के चलते बाढ़ और जल भराव को लेकर बस्तर, दुर्ग, रायपुर सब संभाग में पानी भर चूका है। बस्तर पूरी तरह से कट चूका है, तबाही मचाने वाली बाढ़ आई है। सरकार के पास व्यवस्था नहीं है रेस्क्यू के लिए। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की बात कही है। जहा पर फसलो और घरों को नुकसान हुआ है। राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात को लेकर कहा कि कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई है। झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है, झीरम फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। इसके लिए कांग्रेस अब न्यायालीन लड़ाई लड़ेगी। वोट चोरी मामले को लेकर भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ है पर बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता बनी हुई है। बीजेपी के चरण स्पर्श किए है ज्ञानेश कुमार ने, अब देश की जनता भी सड़क पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। ज्ञानेश कुमार को अब इस्तीफा देना होगा।

Leave a Reply

You Missed