• Sun. Sep 27th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

लगातार बारिश और जलभराव के बाद धमतरी के बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां दी गईं। सिरसिदा, आम सेलडीप और नारी जैसे प्रभावित गांवों में भी स्वास्थ्य टीमों ने दवा वितरण कर जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाई।

विवरण : जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। दरगहन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य टीमें सिरसिदा, आम सेलडीप, नारी सहित अन्य प्रभावित गांवों में लगातार पहुंचकर दवा वितरण कर रही हैं। मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सावधानियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

You Missed