• Mon. Sep 28th, 2026

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का महिला थाना दुर्ग भ्रमण, परिवार परामर्श कार्यक्रम में सहभागिता एवं पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी कार्यप्रणाली की सराहना…..

Spread the love

Amrit Today, Durg Chhattisgarh

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिला थाना दुर्ग का भ्रमण किया। दोपहर लगभग 12:50 बजे महिला थाना पहुंचकर उन्होंने थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा महिला थाना में परिवारों की काउंसलिंग हेतु अतिरिक्त कक्ष एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक मामलों में की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा गया। भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं परिवार परामर्श के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

विवरण: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिला थाना दुर्ग का भ्रमण किया। दोपहर लगभग 12:50 बजे महिला थाना पहुंचकर उन्होंने थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा महिला थाना में परिवारों की काउंसलिंग हेतु अतिरिक्त कक्ष एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक मामलों में की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा गया तथा संबंधित परिवारों को आवश्यक सुझाव दिए गए।

भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं परिवार परामर्श के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की निजी सहायक रिया सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नेवई भारती मरकाम, महिला थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक नीता राजपूत तथा परिवार परामर्शदाता आलोक जोशी एवं रत्ना रानी उपस्थित रहे। महिला थाना दुर्ग द्वारा परिवार परामर्श के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान, पक्षकारों की समस्याओं को सुनने तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

Leave a Reply